भारत माता स्कूल के 4 छात्र गायब, अपहरण की आशंका
व्यपारी प्रवीण सोमानी के बाद दूसरा मामला, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज़ सर्च@रायपुर. रायपुर के टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के 4 छात्रों के गायब होने की खबर सामने आ रही है। चारों छात्र मंगलवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने परिजनों को फोन कर इस बारे में अवगत कराया है। सभी छात्रों की उम्र 14 से 15 साल की बताई जा रही है। घबराए परिजनों ने आमानाका थाने में बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस छात्रों की तलाश में जुट गई है।गौरतलब है कि रायपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवीण सोमानी का कुछ दिन पहले ही अपहरण हुआ था। बिहार के एक बड़े गैंग ने अपहरण कर करोड़ों की फिरौती मांगी थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने व्यापारी को सही सलामत छुड़वाने में सफलता तो पाली थी, लेकिन अब फिर से भारत माता स्कूल के 4 छात्रों के गायब होने से पुलिस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। कहीं यह मामला अगर अपहरण का हुआ और छात्रों की जान को खतरा होता है तो यह राजधानी में दूसरा बड़ा मामला बनकर उभरेगा। वहीं दूसरी तरफ छात्रों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।


