पत्नी से हुआ विवाद, चली गई मायके, दामाद ने ससुर की कर दी हत्या - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पत्नी से हुआ विवाद, चली गई मायके, दामाद ने ससुर की कर दी हत्या

ससुर की हत्या का आरोपी दामाद व उसका भाई गिफ्तार

सोमवार को हुई थी वारदात, डण्डे व हथौड़ी से हमलाकर की थी हत्या


न्यूज़ सर्च@जांजगीर-चांपा। बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव में ससुर की डण्डे व हथौड़ी से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी दामाद के साथ उसके मौसेरे भाई को पुलिस ने पकड़ा है। दो दिन पहले हुई हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी दामाद और उसका साथी फरार था। जानकारी के मुताबिक आरोपी रानू यादव ने गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी के साथ उसका कुछ दिन से विवाद चल रहा था, जिसके चलते लड़की अपने मायके में रह रही थी। इसके कारण आरोपी रानू यादव अपने ससुर से नाराज रहता था। गत सोमवार को आरोपी ने अपने साथी के साथ ससुर के पास पहुंचा और डंडे से हमला कर दिया। इससे ससुर की चांपा के अस्पताल में मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार थे, जिनकी बाराद्वार पुलिस  सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आरोपी रानू यादव व उसके मौसेरे भाई निर्मल यादव निवासी चांपा को छितापडरिया के जंगल से पकड़ा और घटना में प्रयुक्त हथौड़ी, डंडा व खून से सने कपड़े को जप्त कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।


Pages