न्यूज़ सर्च@रायपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने अपनी परीक्षाओं में कलाई घड़ी को प्रतिबंधित कर दिया है। बोर्ड ने सभी परीक्षा हाल में दीवार घड़ी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई ने परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के गैजेट को ले जाने पर प्रतिबंध किया है, जिसके चलते यह भी फैसला लिया गया है।
सीबीएसई हर साल अपनी परीक्षाओं में नए नियम लागू कर बदलाव करता है। इसी क्रम में इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार के गैजेट जैसे कैलकुलेटर, जीपीएस, कलाई घड़ी व अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाया है। बोर्ड की माने तो वर्तमान में सामान्य घड़ी की तरह दिखने वाली वाली घडिय़ा भी जीपीएस, कैलकुलेटर इंटनेट कनेक्टिविटी वाली आ रही हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए यह फैसला किया है कि कोई भी परीक्षार्थी कलाई घड़ी भी पहन कर परीक्षा हाल में नहीं जा सकेगा।