डीडीसी चुनाव में गड़बड़ी की आशंका, प्रत्याशियों ने समर्थकों संग जताया विरोध - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

डीडीसी चुनाव में गड़बड़ी की आशंका, प्रत्याशियों ने समर्थकों संग जताया विरोध


न्यूज़ सर्च@जशपुर:- जशपुर जिले में डीडीसी चुनाव के दौरान भारी गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। यहां से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने खुद कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर इस बारे में न सिर्फ सूचित किया है बल्कि पुर्नमतगणना कराने व गणना पर्ची मुहैया कराने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर प्रत्याशियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर को जशपुर के क्षेत्र क्रमांक पांच से DDC प्रत्याशी विनय प्रकाश एक्का ने गणना पर्ची की मांग की थी। उसने लिखा है कि उसके मतगणना अभिकर्ताओं को बहुत सारे मतदान केंद्रों में मतगणना पर्ची ही नहीं दी गई है। जहां दी गई वह संतोषजनक नहीं है। इस पर या तो गणना पर्ची मुहैया कराई जाए नहीं तो अभ्यर्थी और गणना अभिकर्ताओं के सामने सारणी करण कराया जाए।

दोबारा गणना की मांग

जशपुर के क्षेत्र क्रमांक पांच से ही डीडीसी प्रत्याशी नीलेश राम ने शिकायत की है कि २८ जनवरी को रात भर मतगणना हुई। इसी दौरान उसके करीबी ने कई क्षेत्रों के नाम सहित बताया कि उसे किन-किन क्षेत्रों से लगभग कितने वोट मिले, लेकिन अगले दिन पता चला कि उसे उतने मत नहीं मिले। इसलिए पुन: मतगणा की जाए। इसी तरहा क्षेत्र क्रमांक पांच से ही अभ्यर्थी रफैल टोप्पो ने शिकायत की है कि मतगणा के दौरान सही से मतगणना पर्ची नहीं दी गई है। इसलिए दोबारा मतगणना की जाए।

Pages