न्यूज सर्च@राजनांदगांव:- डोंगरगढ़-राजनांदगांव के बीच रेलवे की हाई वोल्टेज लाइन टूटने बड़ा हादसा टल गया। इसके चलते रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ। नागपुर से रायपुर आने वाली सभी ट्रेने घंटों लेट होने के साथ साथ कई गाडिय़ां रद्द करनी पड़ी।
आपको बता दें कि डोंगरगढ़ और राजनांदगांव के बीच रेलवे ट्रैक की हाई वोल्टेज लाइन टूटने के चलते बुधवार को नागपुर से रायपुर आने वाली सभी ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही हैं। वहीं नागपुर और रायपुर के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने आज रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, बीकानेर सुपरफास्ट जैसे कई गाडिय़ां घंटों लेट हो गई हैं। वहीं रायपुर-नागपुर की टेक्निकल टीम सुधार कार्य में जुटी है। लाइन सुधारने में करीब 4 से 5 घंटे का वक्त लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।