संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मिली लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मिली लाश, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस



संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मिली लाश,  हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत कैथा में बीती रात युवक बेहोशी हालात में सड़क पर पड़ा हुआ था 112 ने उसे जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। तब तक युवक की मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हसौद थाना अन्तर्गत कैथा सड़क में अज्ञात युवक खून से लथ पथ पड़ा हुआ था लोगों के द्वारा 112 को सूचना दी गई जिस पर 112 घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाई जहाँ डाँक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  लोगों से युवक की पहचान करवाई लेकिन पहचान नही हो पाई। दोपहर बाद मृतक का पहचान प्रीतम लाल सतरंज पिता मुकुत राम सतरंज ग्राम बड़े रबेली थाना मालखरौदा के रूप में हुई। परिजनों को जानकारी मिलने पर परिजन जैजैपुर अस्पताल पहुंचे।  परिजनों ने बताया कि प्रीतम लाल घर से सुबह लगभग 11 बजे अपने बेटी घर नगारीडीह जाने की बात कहकर पैदल निकला था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।युवक हादसे का शिकार हुआ है या हत्या की गई है  पुलिस जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


Pages