मालखरौदा में बिना निविदा निकाले मितानिनो का प्रशिक्षण शुरू
न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। 24 वा चरण का मितानिन प्रशिक्षण मालखरौदा के सद्भावना भवन में मंगलवार 11 फरवरी से शुरू हुआ वहीं मितानिन प्रशिक्षण बिना निविदा निकाले ही बीएमओ द्वारा शुरू करवा दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने वाले मितानिन को खाना, पानी, बिस्तर, कूलर, पंखा के लिए अपने चहेते ठेकेदार को गुपचुप तरीके से कमीशन के खेल में ठेका दे दिया गया बताया जाता है कि इस प्रशिक्षण में लाखों रुपए का फंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसका बंदरबांट करने के लिए गुपचुप तरीके से यह खेल खेला जा रहा है नियमतः प्रशिक्षण शुरू होने से पहले किसी भी समाचार पत्र में निविदा आमंत्रित किया जाता है शासन के गाइडलाइन के तहत निविदा खोलकर वेंडर को कार्य के लिए ठेका दिया जाता है वही पहले ही दिन प्रशिक्षण लेने वाले मितानिनों की संख्या कम रही मौके पर उपस्थित मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार का कोई लिखित आदेश प्रशिक्षण के लिए नहीं दिया गया है बीएमओ के मौखिक आदेश पर ही वह सब पहुंचकर प्रशिक्षण का जिम्मेदारी उठा रहे हैं यहां तक कि 412 मितानिनो का सूची भी उपलब्ध नहीं कराया गया है जिनको प्रत्येक बेच में प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है यहां तक कि प्रशिक्षण स्थल के आसपास कोई बैनर पोस्टर भी नहीं लगाया गया है।
इनका कहना है
इस संबंध में ब्लाक प्रबंधन अधिकारी श्री कुर्रे ने बताया कि मुझे कुछ नहीं कहना ज्यादा जानकारी बीएमओ दे सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशिक्षण स्थल में बैठे मितानिन समन्वयक तथा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से ही इस संबंध में जानकारी लें।


