जेल प्रहरी ने दी ईमानदारी की मिशाल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

जेल प्रहरी ने दी ईमानदारी की मिशाल

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- सेंट्रल जेल दुर्ग में प्रहरी के पद पर पदस्थ दिनेश कुमार सिदार  सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे स्टेट बैंक कचहरी शाखा के atm में पैसा निकालने  गया था। उसे एटीएम मशीन में 10 हजार रुपये रखे हुए मिले। उस समय एटीएम बूथ में कोई ब्यक्ति नही था।
किसी ब्यक्ति द्वारा पैसे भूलने की संभावना पर वह उन रुुपयोंं को लेकर तत्काल  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर पंहुचा। इसके बाद वहांं ASP तारकेश्वर पटेल को रुपये सौंपा। ASP ने थाना प्रभारी मौदहापारा को उक्त पैसे जिस किसी ब्यक्ति का हो बैंक से जानकारी एकत्र कर तस्दीक कर सम्बंधित को वापसी करने के निर्देश दिए और तत्काल  सेंट्रल जेल दुर्ग के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जेल प्रहरी के जेल प्रहरी के इस उदारदिल और मानवीय भावना, सराहनीय कार्य के लिए जेल प्रहरी को पुरस्कृत करने की मोबाईल से सिफारिश किये। वरिष्ठ जेल अधीक्षक दुर्ग ने जेल प्रहरी को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की ! और रायपुर पुलिस ने भी दिनेश सिदार को धन्यवाद करते हुए उसके सुनहरा भविष्य की कामना की।
    उक्त पैसे किस ब्यक्ति के है उसकी जानकारी बैंक से ली जा रही है। जिस ब्यक्ति के भी पैसे हो बैंक दस्तावेज के साथ थानां मौदहापारा से ले सकता है।

Pages