रागिनी एमएमएस फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा पहुंची शहर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

रागिनी एमएमएस फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा पहुंची शहर

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल और रागिनी एमएमएस रिटर्न्स वेब सीरिज में अपनी अभिनय से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा और सिंगर गुरु काेहली अपने एल्बम सांग लांग डिस्टेंस की लांचिग के लिए शनिवार को शहर पहुंचे। प्रेसवार्ता में करिश्मा ने अनुभव साझा करते हुए कहां, बचपन से एक्टर बनने को काेई सपना नहीं था। पटना में बचपन बीता कॉलेज की पढ़ाई के लिए पुणे पहुंची। इस दौरान कॉलेज में होने वाले फेस्ट में भाग लिया करती थी। यही से मॉडलिंग करने का रूझान बढ़ा था। करिश्मा ने बताया, काफी सालों तक माॅडलिंग करते बाद टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में अभिनय के रूप में काम शुरु किया। इसके बाद प्यार तुने क्या किया..ये है मोहब्बतें.., कॉमेडी सर्कस..जैसे टीवी शो में काफी काम करने का मौका मिला।

बच्चों को रखे फोन से दूर

वेब सीरीज में दिखाए जा रहे हॉट सीन पर करिश्मा का कहना है, जिस किसी को वेब सीरीज में वीडियों अच्छे नहीं लगते वह ना देखे। क्योकि हर किसी को देखने के लिए रोका नहीं जा सकता। बच्चों पर पड़ रहे बुरे प्रभाव के लिए माता-पिता बच्चों को फोन से दूर रखे। जांच करे बेटा फोन में क्या देख रहे है। उन्होंने कहां, टीवी सीरियल में मेरे किरदारों को लोगों ने काफी पसंद किया। इसी की बदौलत मुझे फिल्मों में काम मिलने शुुरु हो गए। 2015 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया। यह फिल्म काफी हीट हुई और फिल्मों में पहचान मिली। उन्होंन बताया, अभी तक बॉलीवुड की पांच फिल्मों में काम कर चुकी है। अंतिम फिल्म उड़ता चमन थी। आने वाले समय में एक्टर रणविजय के साथ एक वेब सीरिज में नजर आएंगी।

फिल्मों से ज्यादा टीवी चैलेंजिंग

फिल्म बनाने के लिए हमारे पास काफी समय होता है। दिनभर में एक से दो सीन की शुटिंग करते है। जबकि टीवी में रोज 12 शॉट देते होते है। मेरे लिए फिल्मों से अधिक टीवी काफी चैलेंजिंग रहा। टीवी ने एक्टिंग काे काफी बेहतर बनाया है। करिश्मा टीवी सीरियल, फिल्मों के अलावा कई सिंगर के विडियों में नजर आ चुकी है। प्रेसवार्ता में सिंगर गुरु काेहली ने कहां, हर आदमी में अलग टैलेंट छिपा होता है। बस उसे पहचाने की जरूरत होती है।

Pages