अनियंत्रित कार शिवनाथ नदी में गिरी, दो की मौत... - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अनियंत्रित कार शिवनाथ नदी में गिरी, दो की मौत...

शिवनाथ पार करने बड़े व सुरक्षित पुल को छोड़ पुराने पुल में पहुंचे और अनियंत्रित कार गिर गई नदी में

दो की मौत, दो को निकाला गया बाहर, नंदई कुआ चौक निवासी हैं चारों युवक

राजनांदगांव. मोहारा कार से मेला घूमने गए युवकों की कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिर गई। घटना में कुआ चौक नंदई निवासी दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं दो युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला है।  चारों युवक नंदई कुआं चौक के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि नंदई चौक के चार युवक कार में सवार हो कर मोहारा मेला गए हुए थे। इस दौरान वह लोग नए पुल की जगह पुराने पुल से नदी को पार करने लगे। जब कार पुल के नीचे अनियंत्रित होकर गिरी उस समय चारों युवक बातचीत में मगन थे। कार में सवार शुभम देवांगन और नित्तु गुप्ता कार से निकल कर पानी के उपर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो को पानी से बाहर निकाला। वहीं ठेकल बंजारे और हनिफ सिद्दिकी कार में ही फंसे रहे। कार को जब नदी से बाहर निकला गया तो हनीफ सिद्दिकी  का शव कार में फंसा हुआ मिला। वहीं संतराम का शव कार से बाहर मिला।
वर्सन
कार पुल के नीचे नदी में गिर गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। दो युवकों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकला है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
श्याम सुंदर शर्मा, सीएसपी राजनांदगांव

Pages