दल्लीराजहरा के नगर पालिका उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घायल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

दल्लीराजहरा के नगर पालिका उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घायल

न्यूज सर्च@रायपुर:-  बालोद जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका दल्लीराजहरा के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता संतोष देवांगन पर शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में देवांगन बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक देवांगन दोपहर करीब दो बजे करीब नगर पालिका में थे। इस दौरान वहां दो से चार लोग वहां पहुंचे और उन्होंने मिलकर हमला कर दिया। हमले में संतोष देवांगन के सिर पर गम्भीर चोटें आई हैं। इससे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते रायपुर रेफर किया गया है। घटना किसने किया और क्यों किया इस कि जानकारी नहीं मिल पाई है। दल्लीराझहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pages