थाना पामगढ में महिला कमाण्डो एवं नारी ससक्तीकरण सम्मेलन का हुआ आयोजन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

थाना पामगढ में महिला कमाण्डो एवं नारी ससक्तीकरण सम्मेलन का हुआ आयोजन

देवेन्द्र यादव@पामगढ़ - पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पारूल माथुर (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर श्रीमती मधुलिका सिंह के मुख्य आतिथ्य में , श्री बस्वाराज कार्यपालक निदेशक रेस्टोरेशन फाउण्डेशन चांपा, डाॅ राहुल पारिख महिला एवं बालविकास से संबंधित लघु फिल्म निर्माता छ.ग. के विशिष्ट अतिथ्य में महिला कमाण्डो एवं नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन थाना पामगढ़ परिसर में किया गया जिसमे थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बारगांव, पेण्ड्री, कुटराबोड़, डूडगा, दर्री, धाराशिव, मेऊ, चण्डीपारा, कुटरा, भुईगांव, कोसला, पनगांव, मुडपार ब, भदरा, मुड़पार (चु) रोझनडीह, कमरीद, सेवई, कुल 18 ग्राम पंचायतों की करीबन 500 महिला कमांडो शामिल हुई।
   इस कड़ी में थाना प्रभारी पामगढ़ उप निरीक्षक राजकुमार लहरे ने कार्यक्रम की शुरूआत में महिला कमाण्डो को महिला कमांडो के कार्य महिला संबंधी अपराध, गुड टच बेड टच,  घरेलू हिंसा, शराब खोरी जुआ सट्टा के खिलाफ मुहिम चलाने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
   कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री बस्वाराज, कार्यपालक निदेशक रेस्टोरेशन फाउण्डेशन चांपा, ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तीकरण को बढावा देने, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने, स्वरोजगार के
अवसरो के बारे में जानकारी दिया गया।
   कार्यक्रम के अंतिम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर श्रीमती मधुलिका सिंह ने अपने उद्बोधन में महिला कमांडो के कार्य व समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया तथा गुड टच-बेड टच के संबंध में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन, प्रताड़ना साइबर अपराध से बचने के उपाय, आत्मरक्षा के उपाय के संबंध में जानकारी दिया गया।

Pages