राजमाता की श्रद्धांजलि पर पहुंचे अजीत जोगी हुए बेहोश, मचा बवाल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राजमाता की श्रद्धांजलि पर पहुंचे अजीत जोगी हुए बेहोश, मचा बवाल

आनन-फानन में पहुंचे चिकित्सकों का दल इलाज जारी

न्यूज़ सर्च@अम्बिकापुर:- सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की माता के निधन के बाद राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के पहले (first chief minister) मुख्यमंत्री अजीत जोगी (ajit jogi) की अचानक तबीयत खराब होने से हुआ है मंच पर ही बेहोश हो गए। उनकी बिगड़ती हालत को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तुरंत चिकित्सकों का एक दल बुलाया गया, जिसके बाद उनकी जांच कर इलाज के लिए ले जाया गया है।
 गौरतलब है कि मंत्री टीएस सिंहदेव की माता की तरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख व पूर्व सीएम अजीत जोगी अंबिकापुर पहुंचे थे। जैसे वह मंच पर चढ़ने लगे अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह वहीं पर भी हो सो गए। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और उन्हें पर्सनल एंबुलेंस तक पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक उनकी हालत में सुधार है डॉक्टरों का दल उनकी तबीयत पर निगरानी रखे हुए है।

 राज पैलेस प्रांगण में था कार्यक्रम

राजमाता की तेरहवीं का कार्यक्रम अंबिकापुर स्थित राज पैलेस प्रांगण में आयोजित किया गया था। यहां बड़ी संख्या में प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आए लोग मौजूद थे। बड़े राजनेताओं सहित अन्य बड़ी हस्तियों के अलावा कई समाजसेवी व राजघराने से जुड़े लोग भी वहां मौजूद थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने अजीत जोगी भी पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजीत जोगी शनिवार सुबह दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से वहां पहुंचे थे।

Pages