मौसम का बदला मिजाज, गरज चमक के साथ होगी बारिश गिरेंगे ओले - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मौसम का बदला मिजाज, गरज चमक के साथ होगी बारिश गिरेंगे ओले

मौसम का बदला मिजाज, गरज चमक के साथ होगी बारिश गिरेंगे ओले

न्यूज सर्च@रायपुर। राज्य के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के उत्तरी भाग के लिए अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओला वृष्टि की चेतावनी दी है।  उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आगामी 2 दिनों के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी में शाम या रात को बूंदाबांदी हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 18 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। रायपुर और बस्तर संभागों में सामान्य से अधिक और सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक और शेष संभागों में सामान्य था। पेंड्रा में 2 सेंटीमीटर, मरवाही 1 सेंटीमीटर और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेंटीग्रेड पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञानी ने यलो अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटे में प्रदेश के कोरिया,बलरामपुर, सूरजपुर,सरगुजा और प्रदेश के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ ओले पड़ने की चेतावनी दी है।

इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी
 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, बलोदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा होने की चेतावनी दी है।

Pages