रायपुर महापौर ढेबर व भिलाई के आबकारी अधिकारी सहित कई के यहां आईटी का छापा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

रायपुर महापौर ढेबर व भिलाई के आबकारी अधिकारी सहित कई के यहां आईटी का छापा

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने आज सुबह दबिश देते हुए रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अनवर ढेबर, शराब कारोबारी पप्पू भाटिया, आईएएस अनिल टुटेजा, कारोबारी पत्नी मिनाक्षी टुटेजा, गुरुचरण सिंह होरा व सीए कमलेश जैन के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इसके साथ ही टीम ने भिलाई में एक्साइज के एक अधिकारी त्रिपाठी के घर पर भी आईटी की रेड कार्रवाई चल रही है। त्रिपाठी के सेक्टर 9 SPA रोड पर स्थित है घर पर यह छापा पड़ा है।
जानकारी के अनुसार यह अधिकारी पिछली रमन सिंह सरकार के दौरान भी आबकारी विभाग में रहा है। शराब नीति के अध्ययन के लिए बनाई गई कमेटी में भी एपी त्रिपाठी को शामिल किया गया था। त्रिपाठी भारतीय टेलीफोन सेवा के अफसर हैं और पांच साल से प्रतिनियुक्ति पर हैं। ज्ञातव्य हो कि राजधानी रायपुर के बड़े कारोबारियों सहित आईएएस अफसरों के लेनदेन पर आयकर विभाग की नजर थी। काफी समय से कार्रवाई की सुगबुगाहट भी चल रही थी। आज सुबह आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने दबिश देते हुए  ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से राजधानी सहित इस्पात नगरी में हड़कंप मच गया है। सभी अपने-अपने आकाओं को फोन कर कार्रवाई से बचने की जुगत में लग गए हैं। लेकिन केंद्र सरकार के सख्त निर्देश पर कार्रवाई में कोई कमी होती नहीं दिख रही है। आयकर विभाग के अधिकारी लगातार सभी दस्तावेजों को खंगाल कर संपत्ति का ब्यौरा जुटाने में लगे हुए हैं।

Pages