छत्तीसगढ़ में पहली बार इतना बड़ा प्रयोग
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित हिम्मत पटेल का 2000 वर्गफीट में बना विशालकाय मकान में अनूठा प्रयोग किया गया है। इंजीनियर्स की तीम जैक के सहारे मकान को 5 फीट तक ऊपर उठाने जा रही है। फिलहाल 5 दिनों में मकान को 8 इंच तक ऊपर उठा दिया गया है। 5 फीट ऊंचा उठाने में अभी लगभग 2 माह का समय लगेगा। इस कार्य्य में ₹6 लाख का खर्च होने की बात कही जा रही है। आप भी फोटो में देखिए किस तरह हजारों की संख्या में जैक लगाकर मकाान को ऊपर धीरे-धीरे करके उठाया जा रहा है।








