महिला का पति से हुआ विवाद, अपने दो बच्चों के साथ कुंए में कूदकर दी जान
न्यूज सर्च@रायपुर। बलरामपुर में पति से विवाद होने के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने शवों को कुएं में देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने पहुँचकर शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक रघुनाथनगर के ग्राम पंडरी निवासी हेमलता जायवाल का अपने पति से मंगलवार रात विवाद हो गया, जिसके बाद हेमलता अपने दो बच्चों प्रीतम और प्रियांशी को लेकर घर से बाहर चली गई।
घर के पास कुएं में हेमलता ने दोनों बच्चे समेत छलांग लगा दी। बुधवार सुबह जब पड़ोसियों ने कुएं में महिला का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस का कहना है कि महिला के पति से अभी पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।