दस सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, मांग पूरी नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

दस सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, मांग पूरी नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी


दस सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, मांग पूरी नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ ने सोमवार को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए 5 चरणों में आंदोलन किये जाने के लिए पॉवर कंपनी प्रबंधन को सूचना प्रेषित किया गया है । इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा प्रथम चरण में समस्त संभागीय कार्यालयों में कार्यपालन यंत्री को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । इस संबंध में बिजली कर्मचारी संघ महासंघ जांजगीर वृत्त के उपाध्यक्ष मेला राम निर्मलकर ने 10 सूत्री मांगों के संबंध में बताया कि संगठन द्वारा पॉवर कंपनियों का एकीकरण, पॉवर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, पॉवर कंपनी में नियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा, ठेका/आउटसोर्स कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, तकनीकी/कार्यालयीन कर्मचारियों को पदोन्नति हेतु पदों का अपग्रेडेशन करने, पॉवर कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को उच्चपद पर नियुक्ति की नीति में एकसमान लाभ दिय जाने, संविदा अवधि की गणना सेवाकाल अवधि में किए जाने, पुरानी पेशन योजना की बहाली एवं पूर्व में पत्रों के माध्यम से की गयी अन्य लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Pages