न्यूज़ सर्च@रायपुर. हैदराबाद स्थित दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी और पर्यटन स्थल 'रामोजी फिल्म सिटीÓ ने प्रतिभाओं को प्रशिक्षित होने के लिए एक सुनहरा मौका दिया है। रामोजी फाउंडेशन और रामोजी एकेडमी आफ फिल्म एंड टेलीविजन ने फिल्म मेकिंग, स्क्रीन रायटिंग, फिल्म एडीटिंग और डिजिटल सिनेमेटोग्राफी में तीन माह के ट्रेनिंग कोर्सेस की घोषणा की है। यह कोर्स पूरी तरह निशुल्क है।
प्रतिभाओं और फिल्म क्षेत्र में कॅरियर बनाने वालों की कुशलता, क्षमता को बढ़ाने के लिए और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।फिल्मों में कॅरियर बना रहे स्टूडेंट्स को इस प्रशिक्षण के दौरान रामोजी फिल्म सिटी का जादू भरा वातावरण सीखने के लिए मिलेगा। अभी फिल्मी क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की भारी कमी है। इस प्रयास से फिल्मी दुनिया को नए सितारे मिल सकेंगे। इस शर्ट-टर्म कोर्स में केवल प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ही मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना पड़ेगा। आपको बता दें कि रामोजी फिल्म सिटी के भीतर ही रामोजी एकेडमी आफ फिल्म एंड टेलीविजन स्थित है। चयनित लोगों को जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए बेस्ट और लेटेस्ट कैमरे, लाइट्स, साफ्टवेयर आदि सभी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। रामोजी एकेडमी आफ फिल्म एंड टेलीविजन के अनुसार प्रतिभागी का ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। लिखित प्रवेश परीक्षा के लिए सभी राज्यों में चुनिंदा सेंटर्स होंगे। वहां लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो लोग इसका लाभ लेना चाहते हैं वह आरएएफटी.रामोजीफिल्मसिटी.कॉम पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।