पटवारी व तहसीलदार रेवड़ी की तरह बांट रहे शासकीय भूमि - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पटवारी व तहसीलदार रेवड़ी की तरह बांट रहे शासकीय भूमि

जवाबदारों के सामने हो रहा अतिक्रमण बने मूकदर्शक, अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद

 पटवारी व तहसीलदार रेवड़ी की तरह बांट रहे शासकीय भूमि

पोड़ीशंकर के सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर बनवाया दुकान  इसके साथ ही मकान का निर्माण जारी

न्यूज सर्च@बम्हनीडीह। ग्राम पंचायत पोडीशंकर के सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर न केवल दुकान बनवाया है, बल्कि बाउंड्रीवॉल के साथ मकान का भी निर्माण कर दिया है। इसके साथ ही बची हुई शासकीय भूमि में भी बेजा कब्ज़ा का दौर जारी है। इस सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए न तो विभाग के पटवारी का ध्यान है और न ही राजस्व विभाग के तहसीलदार के पास जांच करने के लिए समय है। बम्हनीडीह के समीपस्थ ग्राम पोड़ीशंकर के शासकीय जमीन पर अब लोगों की नजर है। पोड़ीशंकर की अधिकांश शासकीय भूमि में लगातार बेजा कब्ज़ा स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है। रोड से लगी सरकारी गौचर भूमि खरीदने वालों ने जमीन तो निजी व्यक्ति से खरीदी। जब जमीन खरीदी तो सड़क से दूर अपना घर या अपनी जमीन पर घेरा बनाया, लेकिन बाद में इस सड़क से लगी जमीन पर घर बनाकर रहने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

मेनरोड की जमीन पर भी हो रहा अतिक्रमण

पोडीशंकर के चौक के रोड किनारे शासकीय गौचर भूमि पर कुछ रूसुकदारो ने दुकान व मकान बना कर बेजाकब्जा कर रखा है। वही इन सब की जानकारी जवाबदार अधिकारी को भी है पर इन कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाही करने से उनके हाथ कांप रहे है,जिसका बेजा फायदा कब्जाधारी उठा रहे है। जब कि कलेक्टर एस भारती दासन ने एक आदेश जारी किया था कि किसी भी संबंधित पटवारी के क्षेत्र मे अगर शासकीय भुमि पर अतिक्रमण होता है तो संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्यवाही कि जायेगी पर यहा तो पटवारी के उपर कार्यवाही होना तो दूर कि बात है पटवारी से पूछताछ करना मुनासिब नही समझा जा रहा है। इससे पटवारी के आंख के नीचे धडल्ले से शासकीय गौचर भूमि पर अतिक्रमण जारी है।

सरकारी जमीन को मौखिक रूप से आदेश दे कर बेच रहे जनप्रतिनिधि 
सरकारी जमीन को जनप्रतिनिधियों द्वारा बेचने की बात खुद जमीन पर कब्जा करने वाले लोगो ने नाम ना बताने के सर्त मे बताया है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ जन प्रतिनिधि ने हमसे जमीन के एवज मे पैसा लिया है और उन्ही के कहने पर हम लोगो ने जमीन पर कब्जा किया है और दुकान मकान का निर्माण कार्य कर रहे है।


तहसीलदार ने जांच में पाया बेजा कब्ज़ा ,पर कार्यवाही करने कांप रहे हाथ

पूर्व में भी पोड़ीशंकर में बेजा कब्ज़ाधारियों की जांच हुई थी, जिसमें 40 लोगो को शासकीय भूमि में अवैध रूप से कब्ज़ा करना पाया गया था। इसके बाद भी तहसीलदार ने कुछ रुपए लेकर मामले को चलता कर बेशकीमती शासकीय भूमि को बेजा कब्ज़ाधारियों के हाथ में दे दिया है, जिसके कारण गांव में शासकीय निर्माण कार्य के लिए जमीन तक नहीं बची है।

तहसीलदार से मामले की जानकारी ले कर उचित कार्रवाई करने कहा जाएगा। अतिक्रमण करने वाले लोगों पर ठोस कार्रवाई होगी।
बजरंग दुबे , एसडीएम चांपा

Pages