न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली. चीन की कंपनी एफएवी हाईमा ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार Haima E1 को उतारा है। जल्द ही यह इंडियन मार्केट में भी दिखेगी। यह कार 10 लाख रुपए से कम कीमत में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।
इस कार की खासियत के बारे में बात करें तो यह एक हैचबैक कार है जो कि मारुति वैगनआर जैसी लगेगी। इसमें आपको अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसमें आकोप दो एयर बैग्स भी मिल जाएंगे। इसके केबिन को काफी आकर्षक बनाया गया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल डिजिटल इंस्टूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर मिलने वाले हैं। सबसे चौकाने वाली बात है इसकी रेंज। इसकी रेंज की बात करें तो यह दो वेरियंट 200 किमी और 300 किमी में मिलेगी। शुरुआत में कंपनी केवल 200 किमी वेरियंट को ही लॉन्च करेगी। इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा की होगी। कंपनी का दावा है कि केवल 60 रुपये में 100 किमी की दूरी तय की जा सकेगी।