सुपेला चौक में विक्षिप्त व्यक्ति ने मचाया उत्पात, दुकान में की तोड़फोड़ - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सुपेला चौक में विक्षिप्त व्यक्ति ने मचाया उत्पात, दुकान में की तोड़फोड़

सुपेला चौक में विक्षिप्त व्यक्ति ने मचाया उत्पात, दुकान में की तोड़फोड़

न्यूज सर्च@भिलाई। सुपेला चौक पर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नही चौक पर स्थित ताराजू कांटा की दुकान आरके स्केल में जाकर भारी तोडफ़ोड़ की। इसके साथ दुकान के अंदर का सामान भी बाहर फेंकनेे लगा।  आनन फानन में सुपेला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर  पहुुँचकर विक्षिप्त व्यक्ति को थाने ले गई।
जानकारी के मुताबिक सुपेला चौक पर कुछ दिनों से एक विक्षिप्त व्यक्ति घूम रहा है। अपनी हरकतों से लोगों को परेशान करने वाले उक्त विक्षिप्त ने आज यहां ही एक दुकान में भारी उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विक्षिप्त व्यक्ति प्रथम तल पर स्थित आरके स्केल नाम की दुकान में प्रवेश कर गया। सुबह देखने पर दुकान का सामान नीचे फेंका हुआ था। वहीं दुकान में जाकर देखा तो वहां पर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। विक्षिप्त ने दुकान की अलमारी का कांच भी तोड़ दिया और वहां रखी भगवान की तस्वीरों को नीचे फेंक दिया। मामले में जब सुपेला पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने विक्षिप्त व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई। सुपेला पुलिस ने बताया कि दुकान में उत्पात मचाने वाला विक्षिप्त है इसलिए इसे मानसिक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा।

Pages