नारी सम्मान के लिए प्रदेश में जलाये 11 लाख दिये - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

नारी सम्मान के लिए प्रदेश में जलाये 11 लाख दिये

21 हजार दियों से जगमगाया पुलिस ग्राउंड, अन्य जिलों में भी कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- दिशालाक्षी मीडिया नेटवक के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रदेश भर में 11 लाख दिये जलाने का आयोजन किया गया। इसके तहत रविवार की शाम पुलिस परेड मैदान 21 हजार दियों की रोशनी से जगमगा उठा। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग और रायपुर पुलिस का विशेष सहयोग रहा। दिए जलाने में बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजी राजेश श्रीवास्तव व विशेष अतिथि गायत्री परिवार से दिलीप पाणिग्रही थे।
आयोजनकर्ताओं का कहना है कि जब एक कुम्हार मिट्टी के दिये बनाता है तो उसे यह पता नहीं होता कि वह दिया किस घर को रोशन करेगा। इसी तरह जब घर में बेटी जन्म लेती है तो पिता को यह पता नहीं होता कि किसके घर को रोशन करेगी। इसीलिए नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को मिट्टी के दिये जालने की थीम पर रखा गया है। तय समय के तहत शाम छह बजे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं  के सदस्य और महिलाएं परेड ग्रांउड पहुंचे और दिये जलाने में सहयोग किया। इस दौरान दियों की रोशनी से पूरा ग्राउंड जगमगा उठा। संस्था प्रमुख प्रफुल चौधरी ने बताया कि दिये संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए थे।  दिये ओम व स्वास्तिक आकार में रखकर जलाए गए। इस दौरान राजेश सोनी, विभास झा, घनश्याम पाण्डेय, सुधाकर पांचाल, दीपक श्रीवास्तव, सतीश जॉन और रैनी जॉन विशेष रूप से मौजूद रहे।

Pages