दो पहिया वाहन रैली निकाल कर दिया नारी एकता का संदेश - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

दो पहिया वाहन रैली निकाल कर दिया नारी एकता का संदेश

देश भर में 65 हजार महिलाएं रैली में भाग लेकर लिमका बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराएंगी नाम 

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल रायपुर व कन्या मंडल ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया। इस रैली में सैकड़ों  की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आयोजकों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा कहीं भी दो पहिया वाहन रैली नहीं निकाली गई है, इसलिए वह इसे लिमका बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए भी भेजेंगी। रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं ने हेलमेट लगाकर सड़क सुरक्षा का भी संदेश दिया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि हम और आप महिलाएं मिलकर आने वाले दिनों में रायपुर को सातवें स्थान से लेकर पहले स्थान पर पहुंचाएंगे। हर महिला को संपन्न एवं अथक बनाने का प्रयास करना है और हर महिला को एक संकल्प लेना है कि मेरा भारत स्वच्छ कैसे रहे उसके लिए हर क्षेत्र में कार्य करना है।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एएसपी दीपमाला कश्यप ने कहा कि वह साइबर क्राइम में अवेयरनेस के लिए काम करती हैं और अकेली ऐसी महिला है जो 3 सालों से एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड में काम कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान सबा अंजुम का कहना था कि जुनून और दृढ़ संकल्प से मंजिल पा सकते हैं। विशिष्ट अदिति पांडे ठाकुर एक ऐसी संस्था की संचालक हैं जिसमें एक छत के नीचे पीडि़त महिलाओं को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। और उन्हें 10 मार्च को राष्ट्रपति सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा। महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता बरलोटा ने बताया कि पूरे देश भर में 65000 महिलाओं के साथ अन्य संप्रदायों की बहनों के साथ मिलकर रैली का आगाज किया जा रहा है। नारी ही नारी का सहयोग करें नारी ही नारी की ताकत बने यही हमारी सोच है।

Pages