हुड़दंगियों पर रहेगी बाज टीम की नजर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

हुड़दंगियों पर रहेगी बाज टीम की नजर

हुड़दंगियों पर रहेगी बाज टीम की नजर

शांति व्यवस्था बनाए रखने 38 पेट्रोलिंग पार्टी व 70 फिक्स पाइंट बनाए गए

न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। होली त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम शहर में किए जाएंगे। इसके लिए  बाज स्क्वायड, पेट्रोलिंग पार्टी और फिक्स पाइंट लगाए जाएंगे। ताकि हुड़दंगियों पर नजर रख, उन पर कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा शहर के आउटर इलाकों में शांत व्यवस्था बनाए रखने चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। आमतौर पर होली के दिन नशे में वाहन चलाना, तीन सवारी चलना और सड़कों पर हुड़दंग करने का मामला सामने आता है। इस कारण पुलिस की सख्त तैयारी है। इसके लिए ट्रैफिक पाइंट लगाकर चेकिंग की जाएगी।होली पर हुड़दंगियों से निपटने जिले के विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक लेकर नगरवासियों को शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने का आग्रह किया गया। होली पर हुड़दंगियों से निपटने जिले के चार प्रमुख नगर जांजगीर, चांपा, सक्ती, अकलतरा में पुलिस ने 9 बाज पार्टी व 38 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई  गई है। बाज टीम बाइक से इलाको में भ्रमण कर नजर रखेगी। सकरी गलियों या मोहल्लों में जहां बड़ी गाड़ियां नहीं पहुँच सकती उन स्थानों पर बाज टीम बाइक में पेट्रोलिंग करेगी। सभी थानों में कहीं पर भी अप्रिय वारदात या घटना की शिकायत मिलेगी, तत्काल पहुंचकर बदमाशों को पकड़ेगी। होली पर नशे की हालत में विवाद सहित झगड़े होते हैं। इन सबसे निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। विभाग ने थाना लाइन के अलावा पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल प्राप्त किया है। साथ ही जिले के जांजगीर, चांपा, अकलतरा सहित अन्य विभिन्न थाना क्षेत्र के चौक चौराहों व मुख्य मार्गो में वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

9 बाज स्क्वायड और 38 पेट्रोलिंग पार्टियां
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के लिए 9 बाज स्क्वायड और 38 पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। ताकि सड़कों पर हरदम पुलिस ज वानों का पहरा रहे और हुड़दंगियों पर नजर रखकर कार्रवाई की जा सके। इसके लिए कोतवाली, अकलतरा, चांपा, सक्ती, चंद्रपुर सहित अन्य थाना  इसकी व्यवस्था की गई है। वहीं जिले के अन्य थानों को निर्देशित किया गया है कि वहां भी टीमें बनाई जाए और त्योहार के दौरान पुख्ता इंतजाम रखे।
इन स्थानों पर लगेंगे फिक्स पाइंट
शहर के कुछ मार्गों को पुलिस ने चिह्नांकित किया, क्योंकि यहां वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। इसमें कचहरी चौक, नेताजी चौक, बीटीआई चौक, शारदा चौक के अलावा अन्य शहर के चौराहों  सहित 70 फिक्स पाइंट बनाए गए हैं, जहां पर जवानों की तैनाती की जाएगी, जो यहां हर समय मौजूद रहकर शान्ति व्यवस्था बनाएंगे। 


Pages