कोरोना वायरस के चलते शासकीय व नीजि विद्यालय 31 मार्च तक बंद - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कोरोना वायरस के चलते शासकीय व नीजि विद्यालय 31 मार्च तक बंद

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय तथा नीजि विद्यालयों को और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शिक्षण संस्थाओं तथा समस्त प्रशिक्षण संस्थानों को 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, संचालक लोक शिक्षण, कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। इसमें 10वीं तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं यथावत पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सम्पन्न होगी। इन परीक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था यथावत रहेगी।

Pages