होली के अगले दिन अपने गांव गया था जवान, घर से अगवा नक्सलियों ने कर दी हत्या - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

होली के अगले दिन अपने गांव गया था जवान, घर से अगवा नक्सलियों ने कर दी हत्या

डीआरजी में पदस्थ जवान की नक्सलियों ने की हत्या
होली के अगले दिन गया था अपने गांव, गर से नक्सलियों ने कर लिया अगवा

न्यूज सर्च@रायपुर। सुकमा में नक्सलियों ने डीआरजी में पदस्थ जवान की हत्या कर दी। होली के अगले दिन अपने गांव आरगट्टा गया था। नक्सलियों को सूचना मिलते ही गांव से ही जवान को उठा ले गए। ग्रामीणों के माध्यम से जवान के परिजनों को सूचना मिली। दोरनापाल थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर उसकी हत्या दी है। इसके बाद गुरुवार सुबह शव को गांव के बाहर फेंक दिया। ग्रामीणों ने जवान का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीआरजी जवान कड़ती कन्ना दोरनापाल में पदस्थ था। जवान होली के एक दिन बाद ही अपनी पत्नी के साथ गृहग्राम आया था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग सादे कपड़ों में उसके घर पहुंचे और अपने साथ अगवा कर ले गए। अगले दिन गुरुवार सुबह गांव के बाहर ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जान में जुट गई है।

Pages