3.62 लाख मच्छरदानी वितरित, उपयोग के लिए किया गया जागरूक - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

3.62 लाख मच्छरदानी वितरित, उपयोग के लिए किया गया जागरूक

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- अभियान के दौरान करीब तीन लाख 62 हजार मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरित किए गए। इसके नियमित उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही मच्छर पैदा करने वाले स्रोतों को भी नष्ट किया गया। मितानिनों द्वारा ढोल, नगाड़ा, मांदर और सीटी बजाकर लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोने के लिए जागरूक किया गया।
मोटर-साइकिल रैली, मशाल रैली और स्कूली छात्र-छात्राओं की रैलियों के माध्यम से मच्छरदानी के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। मिनी प्रोजेक्टर द्वारा गांव-गांव में मच्छरदानी के उपयोग के बारे में जानकारी देने के साथ ही गोंडी व हलबी में लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। इन कार्यक्रमों में उन्हें मच्छरदानी के प्रयोग के लिए शपथ भी दिलाई गई। मलेरिया पंडुम (छोटे-छोटे मेले) का आयोजन कर स्थानीय लोगों को अभियान की जानकारी देकर मच्छरदानी की उपयोगिता बताई गई। जगह-जगह मटका पलटाओ अभियान का आयोजन कर मच्छरों के लार्वा नष्ट किए गए। चिन्हांकित क्षेत्रों में एंटोमोलोजीकल दल द्वारा सर्वेक्षण किया गया।

Pages