फेडरेशन के द्वारा मास्क पहनकर सौपा जाएगा जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम 38 सूत्रीय ज्ञापन -सुनील यादव महासचिव जिला फेडरेशन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

फेडरेशन के द्वारा मास्क पहनकर सौपा जाएगा जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम 38 सूत्रीय ज्ञापन -सुनील यादव महासचिव जिला फेडरेशन

बिलासपुर- जिले फेडरेशन के द्वारा प्रांतीय निकाय के आह्वाहन पर 38 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया है। बिलासपुर में आयोजित जिला फेडरेशन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुवे कोरोना वायरस से बचते हुवे कर्मचारियों में व्याप्त समस्याओ का त्वरित निराकरण करने जिला कलेक्टर को भोजनावकाश में 38 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। 38 सूत्रीय में मुख्य रूप से प्रदेश में कार्यरत लिपिकों की वेतन विसंगति का त्वरित निराकरण किया जाए। केंद्र के समान महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत के आदेश प्रसारित किया जाए। छठवे वेतनमान के जारी राशि 6 किस्तो में न देकर बचत राशि को  एकमुश्त जारी किया जाए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जनपद जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य के कर्मचारियों की भांति नियमित मानकर लाभ दिया जाए। छठवे वेतनमान में विसंगति यथा गृह भाड़ा भत्ता चिकित्सा भत्ता सातवे वेतनमान के अनुसार दिया जाए। ऐसे तमाम विसंगति है जिसे तत्काल निराकरण कर राज्य के कर्मचारियों को एक स्वस्थ्य वातावरण में कार्य  को संपादित कर सके किया जाना उचित होगा। साथ मे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना नामक वायरस से संक्रमण को रोक थाम के लिए दिशा निर्देश दिए है। चूंकि हम शासकीय सेवक है उन नियमो का पालन करते हुवे सीमित संख्या में मास्क लगाकर भोजनावकाश में ज्ञापन सौपेंगे। ज्ञापन की तैयारी में मुख्य रूप से रविन्द्र तिवारी संयोजक जिला फेडरेशन अनिल शर्मा महा सचिव अश्वनी कुर्रे प्रवक्ता अनिल तिवारी विकास तिवारी देवेंद्र ठाकुर  हेमन्त बघेल क्रांति शर्मा प्रदीप शर्मा सूर्य प्रकाश कश्यप  सैराभ मजूमदार अछत शर्मा उमेश सैनी हितेश वैष्णव सभी सहयोगी घटक दल के कार्यक्रम की सफल तैयारी में जुटे हुवे है।

Pages