डोंगीया तालाब में मनरेगा से चल रहा गहरीकरण का कार्य,निस्तरी की समस्या होगी दूर
बम्हनीडीह।ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिलाडीह में इन दिनों रोजगार गारंटी योजना के तहत डोंगिया तालाब में गहरीकरण का कार्य चल रहा है। तालाब गहरीकरण शुरू होने से डोंगिया तालाब में जल संग्रहण किया जा सकेगा। डोंगीया तालाब में मनरेगा योजना के तहत 9 लाख रुपये की लागत से तालाब गहरीकरण किया जा रहा है। जिसमें गांव के 120 मजदूरों को काम मिला है।
इस तालाब की गहराई काफी कम थी। गहराई कम होने की वजह से तालाब जल्दी सूख जाता था। अब तालाब गहरीकरण कार्य होने से ग्रामीण इस साल बारिश में अधिक मात्रा में तालाब में जल संग्रहण की बात बता रहे हैं। इस तालाब की लम्बे समय से खुदाई नहीं होने के कारण काफी घास व अन्य खरपतवार उग गए थे। लेकिन अब शासन द्वारा तालाब गहरीकरण होने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
![]() |
| डोंगिया तालाब में गहरीकरण का कार्य |

गांव के सरपंच रामधन सारथी ने बताया कि बढ़ती आबादी के साथ गांव में निस्तारी की समस्या भी गहराने लगी है जिसको देखते हुए तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है।