आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से शादी का झांसा देकर अनाचार
न्यूज सर्च@रायपुर। कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से शादी का झांसा देकर अनाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान का नाम शिव कुमार टेकाम है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर वो पिछले 2 साल से महिला के साथ दुष्कर्म करते आ रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरहरपुर थाने में आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ता लगातार रोए जा रही थी। अधिकारियों ने उसको सांत्वना देकर चुप कराया। उसके बाद उससे पूछने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि 2 साल पहले उसका एक सेना के जवान से अफेयर हुआ था। जवान ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाता था।
सेना का जवान शिवकुमार टेकाम उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी करने की बात कही तो लगातार उसको टालता गया। इसके बाद महिला ने जब दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला को अपने साथ धोखा होना अहसास हुआ तो थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


