देवेन्द्र यादव की शिकायत में स्वास्थ्य विभाग के रिश्वतखोर मुख्य लिपिक को एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

देवेन्द्र यादव की शिकायत में स्वास्थ्य विभाग के रिश्वतखोर मुख्य लिपिक को एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

देवेन्द्र यादव की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के रिश्वतखोर मुख्य लिपिक को एसीबी ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार
आरोपी मुख्य लिपिक भरत लाल साहू


NEWSSEARCH.IN@JANJGIR--एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्वास्थ्य विभाग के रिश्वतखोर मुख्य लिपिक को अपने विभाग के ही एक कर्मचारी से डेढ़ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मुख्य लिपिक ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से 10 वर्ष की सेवा अवधि के बाद समयमान वेतनमान के लिए रिश्वत ली थी।जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवेंद्र कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत कि उसे 10 वर्ष सेवा अवधि के बाद समयमान वेतनमान दिलाने के एवज में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जांजगीर में मुख्य लिपिक के पद पर पदस्थ सहायक ग्रेड 1 भरत लाल साहू द्वारा ₹1500 की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर मुख्य लिपिक को पकड़ने की योजना बनाई। योजना के अनुसार आज को शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार यादव को केमिकल लगे डेढ़ हजार रुपए देकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 1 भरत लाल साहू के पास भेजा गया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही उक्त रकम मुख्य लिपिक को दी, उसी समय पहले से वहां मुस्तैद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मुख्य लिपिक को रँगे हाथ रिश्वत लेते दबोच लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Pages