राजधानी मिली कुरौना से पीड़ित महिला दहशत का माहौल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राजधानी मिली कुरौना से पीड़ित महिला दहशत का माहौल

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- अब तक कोरोना की दहशत से भयभीत छत्तीसगढ़ में करुणा का मरीज भी मिल चुका है। मरीज का सैंपल पॉजिटिव मिलने के बाद एम्स रायपुर में उसका इलाज चल रहा है। इस खबर के बाद से राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कोरोना से एक संदिग्ध महिला राजधानी में मिली थी। 18 मार्च को उसका सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया था। टेस्ट रिपोर्ट में सैंपल का पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो चुका है। पीड़िता को AIIMS में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ लंदन से वापस लौट रही थी। इसके चलते
परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।।
 स्वास्थ मंत्री ने बुलाई बैठक
कुरौना का संदिग्ध मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने गुरुवार सुबह आनन-फानन में सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई। मंत्री बंगले में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया जा रहा है कि को रोना से बचाव के लिए और क्या-क्या उपाय किए जाएं। साथ ही यह भी कहा जा सकता है कि मंत्री कुछ स्थानों को सील करने पर भी विचार कर रहे हैं।

Pages