कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में निर्देश जारी
बाहर से आने-जाने वालों की तत्काल सूचना देने सभी कारखानों को कलेक्टर ने जारी किया
पत्र
➡जिले में कोई भी प्रभावित नहीं
➡जिला अस्पताल में आईशोलसन वार्ड एवं एंबुलेंस की व्यवस्था
न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने कोरोन वायरस के संक्रमण से बचने की आवश्यक सावधानी के लिए निर्देश जारी किया है। जिले में अब तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। कलेक्टर ने आवश्यक सावधानी बरतते हुए सभी कारखानो को पत्र जारी कर कहा है कि बाहर से आने जाने वाले मेंहमानों की तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दे। कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल में पांच बेड वाले एक आईशोलेसन वार्ड एवं दो वेंटीलेटर की व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्य किया गया एन-95 सार्जिकल मास्क की भी व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की गयी है। इसके अलावा तत्काल सहायता प्रदान के लिए एक एंबुलेंस को भी चिन्हांकित कर रखा गया है। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों मे आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करवा दी गयी है।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एस आर बंजारे ने बताया कि अन्य बाहर से आने-जाने वाले लोगों के संपर्क से बचें। आवश्यक ना हो तो स्वयं भी आना-जाना ना करें। सर्दी-खासीं से पीड़ित व्यक्ति सार्जिकल मास्क या रूमाल का उपयोग करें। खांसी या कप का संक्रमण एक मीटर की दूरी तक होता है। कोरोना वायरस के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। अधिक जानकारी के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें। अपने हाथ को आंख, नाक, मुंह आदि के संपर्क में बार-बार ना लायें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं। कोरोना वायरस के लिए जनजागरूकता का अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के मैदानी अमलोें को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इससे बचने के लिए सावधानी आवश्यक है।
कलेक्टर ने की अपील, कहा अफवाह से बचें
कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए चिकित्सकों द्वारा बतायी गयी सावधानी का पालन करें। कोरोना वायरस के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के राज्य सर्विलेंश ईकाई के फोन नंबर 0771-2235091 पर संपर्क किया जा सकता है।