लोन दिलाने व नौकरी लगाने के नाम पर करीब एक दर्जन लोगो से की ठगी, आया पुलिस की गिरफ्त में, पहुंचा हवालात - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

लोन दिलाने व नौकरी लगाने के नाम पर करीब एक दर्जन लोगो से की ठगी, आया पुलिस की गिरफ्त में, पहुंचा हवालात

लोन दिलाने व नौकरी लगाने के नाम पर करीब एक दर्जन लोगो से की ठगी, आया पुलिस की गिरफ्त में, पहुंचा हवालात 

न्यूज सर्च@जांजगीर-कोरबा। कटघोरा थाना  छुरी की रहने वाली हेमलता चौहान पति अजय चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पम्प हाउस कोरबा का रहने वाला पुनाराम चौहान बैंक से निजी लोन दिलाने और नौकरी लगाने का दावा कर रहा है वह 4 फ़ीसदी रकम बताकर कमीशन भी ले रहा है।इसकी जानकारी मिलते ही हेमलता चौहान ने 12 हजार, उषा चौहान ने 8 हजार, बुंद कुंवर ने 8 हजार, प्रभा यादव 6 हजार,शोभा यादव ने 4 हजार, उतरा श्रीवास से 6 हजार उमा चौहान ने 4 हजार रुपए के अलावा रविंद्र चौहान से नौकरी के नाम 25 हजार, सरिता बाई से 1 लाख रूपये और अंतर्जातीय विवाह की प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 48 हजार रूपये ऐंठ लिए थे। इस तरह उसने कुल 2 लाख 21 हजार रूपये की ठगी के घटना को अंजाम दिया। पुनाराम चौहान ने इन कारगुजारियों को महज तीन माह में अंजाम दिया, लेकिन आज तक न किसी की नौकरी लगी ना ही ऋण जारी हुआ और ना ही प्रोत्साहन राशि मिली
पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा इस दौरान उसके पास से एक मोबाईल भी जब्त किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

Pages