शोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही, बढ़ रहा कोरोना का खतरा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

शोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

न्यूज़ सर्च@सारंगढ़:- सारंगढ़ अंचल में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोग गंभीरता नही बरत रहे हैं और न प्रशानिक एडवायजरी का पालन कर रहे हैं
ज्ञातव्य है कि 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया इस अवधि तक खुलेआम बाहर घूमना फिरना देश भर में लागू धारा 144 का उल्लंघन एवं दण्डनीय अपराध है फिर भी कुछ लोग जरूरी सेवाओं के लिए दी गई छुट का आड़ लेकर घूमते हुए नजर आ रहे हैं और राशन सामान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद करते समय शोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर रहे हैं जिसकी वजह से यहाँ संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है वहीं ग्रामीण अंचलों में कुछ व्यापारी ऐसे भी हैं जो जिले में दुकान खोलने के लिए दी गई सुबह 5 से 9 बजे के अवधि से अधिक समय तक दुकान खोलकर बैठ रहे हैं जिससे लोगों की आवाजाही दिन भर बनी रहती है जिस पर कड़ी कार्यवाही की जानी आवश्यक हो गया है यदि समझाईस के बाद भी नही माने तो दुकान सील होने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने सारंगढ़ नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिये आवश्यक सोसिअल डिस्टेंस का पालन कानून की डर से नई अपितू ह्रदय से इसका पालन करें दिन भर अपने घरों में रह में रहकर जो आपने इस कठिन समय में हमारा साथ दिया है सराहनीय है किंतु इस प्रकार दिन भर कैद रहने के बाद सुबह सब्जी मंडी राशन दुकानों में जो भीड़ लगती है वो हमारे दिन भर के मेहनत में पानी फेर देता है।
अतः सारंगढ़ वासियों आपसे अनुरोध है कि आप सोसिअल डिस्टेन्स को बनाये रखें अतिआवश्यक ना हो तो घर से बाहर ना निकलें ।

Pages