पामगढ़ के मेडिकल संचालक ने निःशुल्क मास्क वितरण किया - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पामगढ़ के मेडिकल संचालक ने निःशुल्क मास्क वितरण किया

पामगढ़ - कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए ब्लॉक मुख्यालय में संतोषी मेडिकल संचालक पुरषोत्तम यादव के द्वारा लोगों को निशुल्क मास्क का वितरण किया जा रहा हैं। शुक्रवार को संतोषी मेडिकल संचालक ने लोगों को लगभग दो सैकड़ा मास्क का वितरण निशुल्क किया गया। मेडिकल में दवाई लेने आये ग्राहकों और सड़क में बिना मास्क के घूम रहे जरुरतमंद लोगों को मास्क का वितरण किया। शनिवार को सुबह पामगढ़ थाना पहुँच कर मेडिकल संचालक पुरषोत्तम यादव के द्वारा 24 घण्टे बाहर में डिवटी कर रहे पुलिस को भी मास्क और सेनेटाइजर दिया गया। जिसमें थाना प्रभारी पामगढ़ राजकुमार लहरे ने संतोषी मेडिकल संचालक को इस नेक कार्य के लिये बधाई दिया।

Pages