कटघोरा में 7 नये कोरोना के मरीज, रिपोर्ट आई पॉजीटिव - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कटघोरा में 7 नये कोरोना के मरीज, रिपोर्ट आई पॉजीटिव

रायपुर - छत्तीसगढ़ में भी अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। कटघोरा में 7 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हो गई है और नए सभी 15 मामले 48 से 72 घंटे के भीतर कटघोरा से ही सामने आए हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही कटघोरा से 8 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। फिलहाल सभी संक्रमितों को रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस बड़ी खबर ने कटघोरा सहित पूरे जिलावासियों की नींद उड़ा दी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 10 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है। वहीं, 8 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, 7 नये मरीजों को भी एम्स रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में आज तक 3858 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

Pages