छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिला प्रशासन द्वारा संगठन को असहयोग का मुद्दा उठा:- - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिला प्रशासन द्वारा संगठन को असहयोग का मुद्दा उठा:-

देवेन्द्र यादव@पामगढ़ - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के प्रभारी माननीय पूनिया जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ मीटिंग में जांजगीर जिले से प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  माननीय डॉ प्रेमचंद जायसी जी एवं माननीय चुन्नी लाल साहू जी सम्मिलित  हुवे मीटिंग में   श्री  जायसी जी ने जांजगीर जिले के संबंध में अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि अभी शासन के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से हितग्राही को 2 माह का मुक्त चावल दिया गया है साथ ही ऐसे ग्रामीण हितग्राही जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और वह अत्यंत गरीब है उसे भी पंचायत के माध्यम से निशुल्क चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई है उन्होंने पलायन से वापस लौटे दिहाड़ी मजदूरों के संबंध में बताया कि उनकी स्वास्थ्य परीक्षण विभाग के द्वारा की गई है और एवं उन्हें लगातार घर पर ही रहने की सलाह दी गई है छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है परंतु लॉक डाउन की स्थिति में उनके पास कोई काम नहीं है जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अस्तु मनरेगा कार्य अधिक से अधिक सुकृत करते हुए अभिलंब प्रारंभ करने हेतु संगठन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को निवेदन किया है जिस पर संगठन में सहमति बनी है संगठन के मजबूती के लिए उन्होंने कहा कि

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की गठन की गई है उन्हें संगठन के माध्यम से जिम्मेदारी देकर शासन की योजनाओं को अपने बूथ के प्रत्येक घरों तक ले जाने हेतु बात रखी गई जिसे प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहर मरकाम जी ने सराहना करते हुए कहा यह निश्चित ही बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए वर्तमान में उनके भूत के अंतर्गत यदि किसी भी व्यक्ति को परेशानी हो रही है तो हमारे बूथ लेवल के कार्यकर्ता सूची तैयारी कर ब्लॉक और जिला के संगठन प्रमुख के पास अवगत कराते हुए सहयोग प्रदान करेंगे बैठक में चर्चा हुई की वर्तमान लॉक डाउन मैं संगठन को जिला प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है इसे प्रशासन और संगठन के मध्य तालमेल करने की बात कही गई वर्तमान में कांग्रेसका पूरा कार्यकर्ता एवं  पदाधिकारी लॉक डाउन के दौरान लोगों के समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के सलाहकार माननीय राजेश तिवारी जी एवं माननीय विनोद वर्मा जी ने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं  का आभार जताया  बैठक में माननीय चुन्नीलाल साहू  ने कहा कि अकलतरा क्षेत्र में सभी प्रवासी मजदूरों को शासन से सहयोग किया जा रहा है परंतु वर्धा पावर प्लांट के 22 मजदूर काम बंद होने के कारण आत्महत्या करने जैसी स्थिति निर्मित हो गई है इस पर माननीय विनोद वर्मा जी ने कहा कि मेरे द्वारा उन मजदूरों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर ली गई है जिनके पास राशन कार्ड है उन्हें शासन के योजना अनुसार निशुल्क चावल प्रदाय की गई है एवं शेष मजदूरों के संबंध में जल्दी ही यथासंभव सहयोग किया जावेगा वर्तमान में अभी लाख डाउन हैं इनके समाप्ति के उपरांत उनकी सेवा को पुनः वर्धा पावर प्लांट में लेने की कार्यवाही की जावेगी अभी उन सभी  मजदूरों से लॉक डाउन मैं सहयोग की अपेक्षा है प्रथम कार्यकारिणी के बैठक में प्रदेश प्रभारी माननीय पीएल पुनिया जी ने सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी को अपने  पद के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देश दिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने अपने कार्यकारिणी के संबंध में कहा कि निश्चित रूप से हम सभी मिलकर अपेक्षा में खरा उतरेंगे एवं संगठन को मजबूत करेंगे साथी कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न संकट के समाधान के लिए प्रदेश कार्यकारिणी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए सहयोग राशि देने की अपील की है

Pages