पामगढ़ क्षेत्र में जलाया गया दिपक - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पामगढ़ क्षेत्र में जलाया गया दिपक

पामगढ़ -  पूरे क्षेत्र में रात 9 बजते ही नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पांच अप्रैल को कोरोना मुक्ति के लिए घर-घर दिवाली जैसे दीये जले। इस दौरान लोगों ने आपात स्थिति से उबारने ईश्वर की आराधना की। पांच अप्रैल को रात ठीक नौ बजे पामगढ़ ब्लॉक समेत पूरे क्षेत्र दीपावली जैसे रोशन हो उठा। इस पर शाम को घरों के बाहर लोगों ने दीपावली के जैसे दीपक जलाए। महिलाओं के साथ लोगों ने अपने घरों में 9 दीपक जलाए। वहीं शाम में कई जगह दीपयज्ञ भी हुए। श्रद्धालुओं ने चावल से आहुतियां अर्पित कर विश्व को कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने घर में प्रभु राम के विग्रह और चित्र के समक्ष परिवार के साथ बैठकर पूजन किया। भजन गाने के बाद आरती उतारी एवं 108 बार श्रीराम जय राम जय जय राम का जाप किया। एक साथ असंख्य दीपक जलने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।


Pages