पामगढ़ के बहोरिक चौक पर उपसरपंच ने जलाया दीप - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पामगढ़ के बहोरिक चौक पर उपसरपंच ने जलाया दीप

पामगढ़ - कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के ''सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता'' को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक पामगढ़ क्षेत्र के हजारोंवाशियो ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। रविवार रात नौ बजते ही, ज्यादातर घरों में बत्तियां बुझा दी गईं और लोगों ने बालकनी और छत में खड़े होकर मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। कइयों ने दीये और मोमबत्ती भी जलाये। उस दौरान आतिशबाजी, थाली बजाने की आवाज, सीटी और पुलिस वाहन की सायरन भी सुनाई दी। पामगढ़ के बहोरिक चौक पर पामगढ़ उपसरपंच के द्वारा दिप जलाया गया साथ ही पामगढ़ ग्रामीण अंचलों में भी दिप जलाया गया जिससे पूरे क्षेत्र में दीप ही दिप नजर आ रहा था। सबसे अच्छी बात यह है कि पामगढ़ क्षेत्र में सोसलडिस्टेंश का भी ग्रामीणों के द्वारा पालन किया गया।

Pages