कटघोरा मस्जिद के आस-पास समेत कटघोरा में कर्फ्यू
- 4 अप्रैल को मिला था पहला मरीज, अब संख्या पहुंच गई 9
-एक तबलीगी जमाती ने सबको कर दिया है बीमार
न्यूज़ सर्च@रायपुर :- कोरबा के कटघोरा में कोरोना के खतरे की घंटी 4 अप्रैल को ही बज गई थी, मगर यह यहां कोरोना वायरस के ब्लास्ट जैसी स्थिति बन गई है। गुरुवार को यहां एक दो नहीं बल्कि पूरे 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिन्हें रायपुर लाया जा रहा है। ये सभी एक ही समुदाय के हैं। जिनका सीधा संबंध तबलीगी जमात है। मगर ये मरकज में शामिल नहीं लेकिन मरकज वालों से ही इन्हें बीमार किया।उधर देर रात एक 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार की सुबह ही कटघोरा में कर्फ़्यू लगा दिया गया था। प्रशासन को केस बढ़ने का अंदेशा था।
सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि यह बुजुर्ग उसी 17 लोगों के जत्थे का हिस्सा है, जो 14 मार्च में महाराष्ट्र से बिलासपुर होते हुए कटघोरा पहुंचा था। इसी जत्थे का 16 वर्ष के किशोर में 4 अप्रैल को वायरस की पुष्टि होने के बाद एम्स में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह बुजुर्ग तबलीगी जमाती है जो मगर मरकज का हिस्सा नहीं था। इतना तय है कि इन 17 लोगों ने पूरे शासन-प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी है।


