देवेन्द्र यादव@पामगढ़ - लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसे ध्यान में रखकर शासन प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनाज बैंक की व्यवस्था की गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी कार्डविहीन या निर्धन व्यक्ति भूखा ना सोए कार्डविहीनों के लिए अनाज बैंक की व्यवस्था के लिए शासन आदेश जारी हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा ऐसे लोगों के लिए तहसील ऑफिस में अनाज बैंक स्थापित किया गया है जहाँ काफी लोग अपने से अनाज बैंक में दान दे रहे हैं। जनपद पंचायत पामगढ़ के सचिव संघ और कई ग्रामीणों के माध्यम से भी चावल सहित दाल, चना, सब्जी, तेल सहित
अन्य खाद्य सामग्री व नगद राशि की दान स्वरूप व्यवस्था की जा रही है। अनाज बैंक में सचिव संघ एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के कर्मचारियों एवम अधिकारियों के द्वारा लॉक डाउन में जरूरत मंदो के लिए 12 किवंटल चावल, 60 केजी दाल, आलू 2 किवंटल, सोयाबिन बड़ी 40 किलो दान में दिया गया। एल के कौशिक सीईओ ,पी.एस. पटेल ,श्री सकून कुमार साहू ,दिनेश कुमार यादव,कृष्णकुमार अनंत,रामखिलावन दिनकर ,गजानंद साहू,लखेश्वर यादव,नरेंद्र भास्कर आदि उपस्तिथ रहे। अनाज बैंक में कोई भी व्यक्ति तहसील ऑफिस पामगढ़ में जा कर दान दे सकते हैं।