चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर्स की मदद करने वाले प्रोफेशनल्स की है काफी डिमांड
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत यहां तक की पूरी दुनिया में नर्सिंग सहित फार्मेसी व अन्य टेक्निकल कोर्स करने वाले युवा व युवतियों की काफी डिमांड हैं। यदि साइंस ग्रुप के स्टूडेंट्स 12वीं के बाद जल्दी और आसानी से अच्छी जॉब पाने का सपना रखते हैं तो वह नर्सिंग व फार्मेसी का कोर्स कर सकते हैं। युवाओं का भी इस ओर काफी रुझान बढ़ा है। हर साल छत्तीसगढ़ हजारों की संख्या में नर्सिंग और फार्मेसी के कोर्स करके लड़के लड़की निकल रहे हैं, लेकिन उनकी जॉब डिमांड कम नहीं हो रही है। वह लोग प्राईवेट हॉस्पिटल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में जॉब पा रहे हैं।बिलासपुर संभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. मधुलिका सिंह से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे अधिक जॉब अपॉर्चुनिटी हेल्थ सेक्टर में ही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि शासकीय और प्राईवेट संस्था यह कोर्स करा रहे हैं। युवाओं को चाहिए की अच्छे संस्थानों से नर्सिंग और फार्मेसी का कोर्स करें। लेकिन सबसे जरूरी है कि केवल डिग्री लेने से जॉब नहीं मिलती है। सबसे जरूरी है कि कोर्स के दौरान गंभीरता के साथ पढ़ाई करें और अपने क्षेत्र में स्किल्ड बने। जब अच्छा नॉलेज होगा तो निश्चित तौर पर जॉब भी मिलेगी और उसमें जल्दी आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे।
हर जिले में है जॉब डिमांड
डॉ. सिंह के मुतिबक पूरे राज्य में नर्सिंग और फार्मेसी के डिग्री धारकों की डिमांड है। स्किल्ड यूथ की सबसे अधिक डिमांड है। जॉब वैकेंसी की बात करें तो हर जिले में नर्सिंग के मात्र 40-50 प्रतिशत पद ही भरे हैं। बाकी पद रिक्त है। हर साल छत्तीसगढ़ शासन डीएचएस, डीएमई और एनएचएम के तहत 300-400 पदों पर संविदा और रेगुलर भर्ती करता है। फार्मेसी के पद भी निकलते हैं। इसके साथ ही प्राईवेट हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर्स में स्किल्ड पर्सन की काफी डिमांड है। अनुभव और योग्यता आधार अच्छी सेलरी भी मिल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की माने तो हर साल 3500-4000 बीएससी नर्सिंग और लगभग 5-6 सौ एमएससी नर्सिंग करके बच्चे निकल रहे हैं और सभी को जॉब मिल जा रही है।एक्सपर्ट व्यू
छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्टार और गर्वमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल वंदना छंसोरिया का कहना है क छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, प्रोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और डिप्लोमा इन साईकेटिक्स जनर्ल नर्सिंग चार तरह के कोर्स कराए जाते हैं। इन कोर्स को करने के बाद कोई भी स्टूडेंट्स बिना जॉब के नहीं रहता। उसे गर्वमेंट या प्राईवेट कहीं न कहीं जॉब मिल ही जाती है। प्राईवेट जॉब में सेलरी काफी कम है यही एक परेशानी है, लेकिन स्किल्ड पर्सन को सेलरी ठीक मिल जाती है। इतना ही वतर्मान में सबसे अधिक नर्सिंग पोस्ट की डिमांड विदेशों से आ रही है। डिग्री धारक अप्लाई करके वहां अच्छे पैकेज पर जॉब पा सकते हैं।



