तम्बाकू को ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, हुवा जब्त, मुलमुला थाना का मामला - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

तम्बाकू को ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, हुवा जब्त, मुलमुला थाना का मामला

पामगढ़ - बिलासपुर से रायगढ़ के लिए ट्रक में भर कर पान मसाला, गुटखा व तंबाकू ले जाते हुए एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। पामगढ़ ब्लाक के कुटीघाट बेरियर के पास उक्त 149 कार्टून पान मसाला गुटखा व 42 बोरी जर्दा तंबाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त माल की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुलमुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार बिलासपुर से पान मसाला रायगढ़ ले जाया जा रहा था। दुकान  में बिक्रीय के लिए 149 कार्टून पान मसाला, गुटखा एवं 42 बोरी जर्दा तंबाकू रवाना किया गया था। पुलिस को मिले कागजात के अनुसार पान मसाला गुटखा को ट्रक क्रमांक सीजी-04 जे 1885 में रायगढ़ के लिए रवाना किया गया था। 

Pages