पामगढ़ क्षेत्र में 3 सड़क का होगा चौड़ीकरण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया सड़क निरीक्षण - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पामगढ़ क्षेत्र में 3 सड़क का होगा चौड़ीकरण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया सड़क निरीक्षण

पामगढ़ - जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अधीक्षण अभियंता छ.ग.ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल रायगढ़ आर. के. हरबंस एवं कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अधिकरण जांजगीर पी के गुप्ता के साथ पामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी लिया और निर्माण प्रारंभ किये जाने वाले सड़क मेऊभांठा से कमरीद तक 11.80 कि.मी., डोंगाकोहरौद से बोरसी 11.15 कि.मी., पकरिया से लगरा-चोरभट्ठी मार्ग 7.60 कि.मी. का आकश्मिक निरीक्षण किया। पामगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को जोड़ने के लिये सड़क में कांग्रेस सरकार ने जगह जगह सड़क टूट चुका है जिसके कारण चौड़ीकरण का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा। जिसके लिए अधिकारीयों से शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक विचार विमर्श किया।

Pages