सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं ये उपाय कर बचें कुप्रभाव से... - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं ये उपाय कर बचें कुप्रभाव से...

न्यूज़ सर्च@रायपुर :- 21 जून रविवार को सूर्य ग्रहण है। इस सूर्य ग्रहण का कई राशियों में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ऐसे सबसे अधिक सावधान गर्भवती महिलाओं को होना चाहिए, क्योंकि सूर्य ग्रहण का कुप्रभाव उनके गर्भ में पल रहे बच्चों पर होता है। इससे बच्चे विकलांग अंग-भंग औऱ मंद बुद्धि पैदा होते हैं। ऐसे में कहा जाता है कि ग्रहण पड़ते समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा भी कई चीजों का भी ध्यान रखना होता है।
प्रेगनेंट महिलाओं और शिशु के स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचाता है इस बात की पुष्टि वैज्ञानिक रूप से तो नहीं की गई है, लेकिन धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अशुभ होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

1- घर के अंदर रहें और आराम करें।
2- ग्रहण के समय कुछ भी खाने और पीने से बचें।
3- डॉक्टर की सलाह हो तो बच्‍चे की सेहत का ध्‍यान रखते हुए आप कुछ खा सकती हैं।
4- ग्रहण काल के दौराल शरीर को ज्‍यादा थकाएं नहीं।
5- नुकीली चीजों का इस्‍तेमाल करने से बचें।

Pages