महावीर कॉलेज में गलत एडमिशन लेकर क्षेत्रों से फीस के नाम पर लूट, आप पहुंची थाने - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

महावीर कॉलेज में गलत एडमिशन लेकर क्षेत्रों से फीस के नाम पर लूट, आप पहुंची थाने

नीट की अनिवार्यता जरूरी न बताते पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया गया एडमिशन

न्यूज़ सर्च@दुर्ग :- कहते हैं विद्यालय शिक्षा देने वाला मंदिर होता है, यहां से ज्ञानार्जन कर युवा छात्र देश हित के लिए कार्य करते हैं। महावीर कॉलेज ऑफ नेचरोपैथी एंड योगिक साइंस में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। कॉलेज प्रबंधन नियम के विरुद्ध एडमिशन करके देश के भविष्य को धोखाधड़ी करना सिखा रहा है। जब छात्र, छात्राओं को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत की।
जब मामले की जानकारी आम आदमी पार्टी के सदस्यों को हुई तो उन्होंने सुपेला थाने में महावीर कॉलेज ऑफ नेचरोपैथी एंड योगिक साइंस प्रबंधन के विरूद्ध छात्र, छात्राओं के साथ धोखाधड़ी करने की लिखित शिकायत थाना प्रभारी गोपाल वैश्य से मिलकर की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को एडमिशन के समय अंधेरे में रखा गया। उनसे कहा गया कि आप लोगो को प्रवेश 12वीं के अंकों के आधार पर मिलेगा। नीट की अनिवार्यता नही है। 35 छात्र ,छात्राओं को धोखे में रखकर एडमिशन दिया गया है। इनमें कुछ छात्र माहाराष्ट्र तथा बिहार के भी हैं। कॉलेज में प्रवेश के नाम पर विद्यार्थियों से जो फीस जमा कराई गई उसकी उन्हें कोई पक्की रसीद न देकर कच्ची रसीद दी गई है। पालकों ने जब एजुकेशन लोन का हवाला देते हुए पक्की रसीद की मांग की गई तो उन्हें अलग अलग बहाना बनाकर घुमाया जा रहा है।

Pages