झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

- मोबाइल व दोपहिया वाहन की चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

- आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल और २ वाहन बरामद

न्यूज़ सर्च@भिलाई:- जिले में सक्रिय झपटमार गिरोह पिछले कुछ दिनों से पुलिस की नींद हराम करके रखे हुए था। एक के बाद एक लगातार सात वारदातों को अंजाम देकर भी पुलिस की पकड़ से दूर इस गिरोह ने लोगों की नींद हराम करने के साथ-साथ पुलिस की नाक में दम कर रखा था। आखिर एक अहम सुराग ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार नकद, 7 मोबाइल और 2 बाइक जब्त किया है।
गौरतलब है कि वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एएसपी रोहित कुमार झा के निर्देशन में टीम गठित की। टीम की कमान छावनी सीएसपी विश्वास चन्द्राकर को सौंपी गई। सीएसपी ने शहर के उन क्षेत्रों की बारीकी से पड़ताल की, जहां-जहां लूट की घटनाएं हो रही थीं। एक टुकड़ी को सीसीटीवी फुटेज खंगालने का जिम्मा सौंपा गया।  इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक नाबालिक बैकुंठ धाम के पास पुराने मोबाइल की बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है। सीएसपी ने तत्काल एक टीम को मौके पर भेजा। नाबालिग को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि कैंप-1 निवासी देवेंद्र कुमार सोनी (20 वर्ष), तुलसी जोशी (22 वर्ष) और सुपेला के पिंटू सिंह चौहान (19 वर्ष) के साथ मिलकर वह अपराध को अंजाम देता था।

इन क्षेत्रों में दिया लूट की घटना को अजाम  

सीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने भिलाई क्षेत्र में थाना छावनी, खुर्सीपार, जामुल, भिलाई भट्टी, भिलाईनगर और जामुल क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह स्वीकार किया कि लोग मोबाइल पर बात करते हुए चलते रहते थे। उन्हीं को निशाना बनाकर वारदात करते थे। स्कूटर और एक बाइक से घटना करते थे।

 लॉकडाउन में बनाया गिरोह

 सीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की। लॉकडाउन में बेरोजगारी की वजह से लूट करने का प्लान किया। चार सदस्यीय टीम बनाई। ये लोग शाम को एक स्थान पर इकट्ठा होकर प्लानिंग करते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देते थे। रात करीब 8 बजे प्लानिंग के तहत जो भी मोहल्ले में अकेले पैदल घूमते नजर आता, उसे निशाना बनाते और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग जाते थे।

वर्जन

मोबाइल झपटने की शिकायते काफी समय से मिल रही थी। एक टीम को गठित कर संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया था। एक नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़ाए हैं। 7 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ लूट के मामले में कार्रवाई की गई है।

अजय यादव, एसएसपी दुर्ग

Pages