48 घंटे में मिले 252 संक्रमित, 66 हुए डिस्चार्ज - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

48 घंटे में मिले 252 संक्रमित, 66 हुए डिस्चार्ज

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पिछले 48 घंटे की ही बात करें तो कुल 252 संक्रमित मरीज सामने आए हैं ।इससे राज्य भर में हड़कंप मचा हुआ है। राहत की बात यह है कि अब तक पाए गए कुल 878 मरीजों में 66 संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
 आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अब तक कुल 878 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 639 एक्टिव केस बचे हुए हैं तो वहीं 237 ठीक हो गए हैं। पिछले दो दिन में 66 कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों पर बात करें तो अब तक छत्तीसगढ़ में मात्र दो ही मौतें हुई हैं। इसके बाद भी शासन प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है कि संक्रमण कम से कम हो और मौतों का आंकड़ा आगे ना बढ़े।

कहां कितने संक्रमित

कोरोना संक्रमित मरीजों की बात करें तो राजधानी रायपुर में ही कुल 29 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें 20 एक्टिव हैं। वहीं बलौदाबाजार स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात तीन स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 5 मई की बात करें तो कोरबा में 40, बलौदाबाजार में 16, बिलासपुर में 14, रायगढ़ में 13, दुर्ग में 6, राजनांदगांव में 6, बालोद में 4, रायपुर 4 और  कवर्धा 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Pages